Planet Names in English and Hindi | ग्रहों की पूरी जानकारी

Planet Names in English and Hindi | ग्रहों की पूरी जानकारी | planet name in english and hindi | planets name in english and hindi | solar system names in hindi | all planet name in hindi and english | names of planet in hindi | planet names in hindi and english | names of planets in hindi and english | all planet names in hindi | name of planets in hindi and english | planets name in hindi and english

Planet Names in English and Hindi: हमारे सौर मंडल में ग्रहों की कुल संख्या 8 है जिसमे से पृथ्वी ग्रह पर हम रहते है। क्या सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम आपको पता है? क्या आप जानते है सौर मंडल का सबसे बड़ा और सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? या सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है? साथ ही क्या आपको पता है की भविष्य में किस ग्रह पर जीवन की संभावना है? यदि यह सब जानकारी के बारे में नहीं पता तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है इस लेख में आज हमलोग planet name in english and hindi के साथ साथ सभी ग्रहों के बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है।

Table of Contents (विषयसूची)

Planet name in hindi and english

Planet Names in English and Hindi (ग्रहों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में)

  1. Mercury – बुध
  2. Venus – शुक्र
  3. Earth – पृथ्वी
  4. Mars – मंगल
  5. Jupiter – बृहस्पति
  6. Saturn – शनि
  7. Uranus – अरुण
  8. Neptune – वरुण

Planet Name in English and Hindi

क्रम स.ग्रहों के नाम अंग्रेजी मेंग्रहों के नाम हिंदी मेंग्रहों के नाम संस्कृत में
1Mercuryबुधबुध:, सौम्य:
2Venusशुक्रशुक्र:, काव्य
3Earthपृथ्वीभूमि:, धरा, मेदिनी
4Marsमंगलकुजा:, अंगारक:
5Jupiterबृहस्पतिबृहस्पति:, गुरु
6Saturnशनिशनि:, मंद
7Uranusअरुणअरुण:
8Neptuneवरुणवरुण:

Solar System Names in Hindi (सौर मंडल के सभी ग्रहों के बारे में जानकारी)

Mercury planet in hindi (बुध ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • बुध ग्रह को अंग्रेजी में Mercury कहते है जबकि बुध ग्रह को संस्कृत में बुध: या सौम्य: कहा जाता है।
  • सूर्य से सबसे निकटतम ग्रह बुध ग्रह है और यह सभी 8 ग्रहों में आकार में सबसे छोटा ग्रह भी है यानि बुध गृह सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है साथ ही सौर मंडल का सबसे हल्का ग्रह भी बुध ग्रह ही है।
  • सूर्य से बुध ग्रह की दूरी 3.6 करोड़ मील के आसपास है।
  • सौर मंडल के अन्य सभी ग्रहों की तुलना में बुध ग्रह का तापमान सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव वाला है। दिन के समय बुध ग्रह का तापमान लगभग 427 °C के आसपास होता है वही रात के समय बुध ग्रह का तापमान लगभग -173 °C के आसपास हो जाता है।
  • बुध ग्रह का धातु और सिलिकेट प्रदार्थ से बना हुआ है उसका लगभग 70% भाग धातु है वही बाकि लगभग 30% भाग सिलिकेट प्रदार्थ से मिलकर बना है।
  • बुध ग्रह देखने में हल्का grey colour यानि भूरे रंग का दिखाई देता है वही इसकी सतह पत्थर जैसी दिखाई देती है।
  • बुध ग्रह को हम पृथ्वी से भी देख सकते है। आसमान साफ़ होने पर सुबह और शाम के समय हम बुध ग्रह को देख सकते है पर इसे दिन के उज्जाले में या रात के अँधेरे में नहीं देखा जा सकता है।
  • सूर्य का एक चक्कर लगाने में यानि सूर्य का एक परिक्रमा करने में बुध ग्रह को 87.969 दिन यानि लगभग 88 दिनों का समय लगता है।
  • बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है यानी हम कह सकते है की बुध ग्रह का अपना कोई चाँद नहीं है।

Venus planet in hindi (शुक्र ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • शुक्र ग्रह को अंग्रजी में Venus कहा जाता है जबकि संस्कृत में शुक्र ग्रह को शुक्र: या काव्य कहा जाता है।
  • सूर्य से दूसरा सबसे निकटतम ग्रह शुक्र ग्रह है। सूर्य से शुक्र ग्रह की दूरी लगभग 6.72 करोड़ मील है।
  • शुक्र ग्रह के आकार, बनावट और गुरुत्वकर्षण बल पृथ्वी से काफी मेल खाती है जिस कारन शुक्र ग्रह को पृथ्वी की जुड़वाँ बहन यानि twins planet कहा जाता है।
  • शुक्र ग्रह सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है इसका तापमान लगभग 462 °C है। साथ ही यह सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह भी है।
  • शुक्र ग्रह के सतह पर वायुमंडल दवाब पृथ्वी के वायुमंडल दवाब की तुलना में लगभग 92 गुणा ज्यादा होता है।
  • शुक्र ग्रह का सतह सिलिकॉन, लोहा जैसे चट्टानी धातु से बना है साथ ही शुक्र ग्रह का वातावरण लगभग 97% कार्बनडाइऑक्साइड गैस से भरा हुआ है। 
  • पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह शुक्र ग्रह है। पृथ्वी से शुक्र ग्रह की दूरी 2.6 करोड़ मील के आसपास है।
  • रात के समय आसमान में  चँद्रमा के बाद सबसे अधिक चमकीला तारा शुक्र ग्रह ही होता है।
  • सूर्य का एक चाक्कर लगाने में यानि सूर्य का एक परिक्रमा करने में शुक्र ग्रह को 224.7 दिन यानि लगभग 225 दिनों का समय लगता है।

Earth planet in hindi (पृथ्वी ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • पृथ्वी ग्रह को हम अंग्रेजी में Earth कहते है जबकि  संस्कृत में पृथ्वी ग्रह को भूमि:, धरा या मेदिनी के नाम से जाना जाता है।
  • सूर्य से तीसरा सबसे निकटतम ग्रह पृथ्वी ग्रह है। सूर्य की पृथ्वी ग्रह की दूरी लगभग 9.3 करोड़ मील की है। साथ ही सौर मंडल का सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह पृथ्वी है।
  • सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों में से पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन संभव है जिसमे हम वास करते है यानि रहते है।
  • पृथ्वी ग्रह को नीला ग्रह भी कहा जाता है। पृथ्वी का लगभग 71% भाग में पानी है जिस कारन अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने पर पृथ्वी नीला रंग का दिखाई देता है और यही कारन है की पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • पृथ्वी का केवल 29% भाग में ही भूमि है जबकि बाकि पृथ्वी का 71% भाग पानी से भरा हुआ है।
  • पृथ्वी का सतह तरह तरह के प्लेटो से मिलकर बना है और इसके दोनों ध्रुवो पर बर्फ की काफी मोटी परत जमी हुई है।
  • पृथ्वी सूर्य के चारो ओर चक्कर यानि परिक्रमा के साथ साथ अपने अपने अक्ष में भी चक्कर यानि परिक्रमा करती है।
  • प्रथ्वी के सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करने के कारन मौसम में परिवर्तन होता है और साल बदलते है। जबकि प्रथ्वी के अपने अक्ष में परिक्रमा करने के कारन दिन और रात होते है।
  • प्रथ्वी को सूर्य के एक परिक्रमा करने में 1 साल यानि 365 दिन और 4 घंटे का समय लगता है। जबकि प्रथ्वी को अपने अक्ष में एक परिक्रमा करने में 24 घंटे का समय लगता है।
  • पृथ्वी का अपना एक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा है जो पृथ्वी के चारो ओर परिक्रमा करती है। चंद्रमा के द्वारा पृथ्वी के चारो ओर एक परिक्रमा यानि एक चक्कर लगाने में 27 दिन 7 घंटे और 43 मिनट का समय लगता है। वही पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384,4000 किलोमीटर के आसपास है।
  • सूर्य के प्रकाश को प्रथ्वी के सतह तक पहुँचने में 8 मिनट और 18 सेकंड का समय लगता है।
  • पृथ्वी का वायुमंडल कई प्रकार के परतो से मिलकर बना है जिसमे से एक ओजोन गैस की परत भी है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणों को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने से रोकती है।
  • पृथ्वी का वायुमंडल कई प्रकार के गैसो से भरा है जिसमे सबसे अधिक मात्रा में नाइट्रोजन गैस पाया जाता है वही दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला गैस ऑक्सीजन गैस है। 

Mars planet in hindi (मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • मंगल ग्रह को अंग्रेजी में Mars planet कहा जाता है जबकि मंगल ग्रह को संस्कृत में कुजा: या अंगारक: कहा जाता है।
  • मंगल ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में चौथा नंबर का ग्रह है। सूर्य और मंगल ग्रह के बीच की दूरी लगभग 14.16 करोड़ मील है।
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह यानि Red planet भी कहा जाता है क्योंकि मंगल ग्रह की सतह जंग खाई लोहे की सतह की तरह लाल दिखाई देती है जिस कारन इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।
  • सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह मंगल ग्रह है। 
  • मंगल ग्रह का अपना दो उपग्रह है जिसका नाम फोबोस और डिमोस है। सौर मंडल का सबसे छोटा उपग्रह डिमोस है।
  • वैज्ञानिको का मानना है की पृथ्वी के बाद यदि भविष्य में सौर मंडल के किसी ग्रह में जीवन की संभावना है तो वह मंगल ग्रह पे ही है।
  • पृथ्वी के तरह ही मंगल ग्रह भी सूर्य की परिक्रमा के साथ साथ अपने अक्ष में भी परिक्रमा करती है। मंगल ग्रह का सूर्य का एक परिक्रमा करने में 687 दिन का समय लगता है। यानि मंगल ग्रह का एक साल 687 दिनो का होता है। वही मंगल ग्रह का अपने अक्ष में एक परिक्रमा करने में 24 घंटा और 37 मिनट का समय लगया है यानि मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घंटा और 37 मिनट का होता है।

Jupiter planet in hindi (बृहस्पति ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में Jupiter कहते है जबकि बृहस्पति ग्रह को संस्कृत में बृहस्पति:या गुरु कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के क्रम में बृहस्पति ग्रह पाँचवा ग्रह है। सूर्य से बृहस्पति ग्रह की दूरी लगभग 48.38 करोड़ मील है।
  • बृहस्पति ग्रह का नाम रोम के देवता जुपिटर के नाम पे Jupiter रखा गया है।
  • सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है तथा रात को चंद्रमा और शुक्र ग्रह के बाद तीसरा सबसे ज्यादा चमकने वाला ग्रह बृहस्पति ग्रह है।
  • बृहस्पति ग्रह एक गैसीय पिंड जैसी है जिसमे हीलियम और हाइड्रोजन गैस सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • बृहस्पति ग्रह में कुल 79 उपग्रह है जिसमे से सबसे बड़ा ग्रह गैनिमीड है जो सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है। बृहस्पति ग्रह के गैनिमीड उपग्रह का आकार शुक्र ग्रह से भी बड़ा है।
  • बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी के आकर से लगभग 11 गुणा बड़ा है वही बृहस्पति ग्रह का वजन पृथ्वी के वजन से लगभग 318 गुणा ज्यादा है।
  • बृहस्पति ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा यानि चक्कर लगाने में लगभग 4380 दिनों का समय लेती है।

Saturn planet in hindi (शनि ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • शनि ग्रह को अंग्रेजी में Saturn कहा जाता है जबकि संस्कृत में शनि ग्रह को शनि: या मंद के नाम से जाना जाता है।
  • सूर्य से दुरी में शनि ग्रह सौर मंडल का छठा ग्रह है जो सूर्य से लगभग 88.67 करोड़ मील की दूरी में है।
  • बृहस्पति ग्रह के बाद शनि ग्रह सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • शनि ग्रह को गैस का गोला भी कहा जाता है। शनि ग्रह में लगभग 96% हाइड्रोजन गैस और 6% हीलियम गैस पाया जाता है। तथा शनि ग्रह के चारो ओर गैसो का बना एक रिंग जैसा आकृति होता है।
  • अब तक शनि ग्रह में कुल 82 उपग्रहों की खोज किया जा चूका है जिसमे से शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह टाईटन है।
  • शनि ग्रह सूर्य का एक परिक्रमा यानि एक चक्कर लगाने में 10,759 दिन का समय लेती है।

Uranus planet in hindi (अरुण ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • अरुण ग्रह को अंग्रेजी में Uranus के नाम से जाना जाता है वही संस्कृत में अरुण ग्रह को अरुण: कहा जाता है।
  • अरुण ग्रह सूर्य से दुरी के मामले में सौर मंडल का सातवा ग्रह है। अरुण ग्रह और सूर्य के बीच की दूरी लगभग 178.4 करोड़ मील की है।
  • आकार के मामले में अरुण ग्रह सौर मंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। अरुण ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार से लगभग 63 गुणा ज्यादा बड़ा है वही पृथ्वी के द्रव्यमान से अरुण ग्रह का द्रव्यमान लगभग 14.5 गुणा ज्यादा है।
  • दूरबीन से खोजा गया पहला ग्रह अरुण ग्रह है जिसका खोज 13 मार्च 1781 को विलियम हरशल के द्वारा किया गया था। 
  • अरुण ग्रह, सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है जिसका न्यूनतम तापमान -224 °C तक मापा गया है। इसी कारन से अरुण ग्रह को Ice giant के नाम से भी जाना जाता है।
  • अरुण ग्रह अपने अक्ष से 82° झुका हुआ है जिस कारण यह ऐसा प्रतीत होता है जैसा लेटा हुआ है और यही कारण है अरुण ग्रह को लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है।
  • अरुण ग्रह के कुल 27 उपग्रह है अरुण ग्रह के उपग्रह पृथ्वी के विपरीत दिशा में चक्कर लगते है।
  • अरुण ग्रह में मीथेन गैस सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है जिस कारण से यह थोड़ा लाल रंग सा दिखाई देता है।
  • अरुण ग्रह सूर्य का एक चक्कर पृथ्वी के साल के अनुसार लगभग 84 साल में पूरा करती है। वही अरुण ग्रह अपने अक्ष का एक चक्कर 17 घंटा 14 मिनट में पूरा करती है।

Neptune planet in hindi (वरुण ग्रह के बारे में जानकारी हिंदी में)

  • वरुण ग्रह को अंग्रेजी में Neptune के नाम से जाना जाता है वही वरुण ग्रह को संस्कृत में वरुण: कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के मामले में वरुण ग्रह सौर मंडल का सबसे अंतिम ग्रह यानि आठवा ग्रह है। सूर्य और वरुण ग्रह के बीच की दुरी लगभग 279.44 करोड़ मील है।
  • वरुण ग्रह, सौर मंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है। वरुण ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के से द्रव्यमान लगभग 17 गुणा ज्यादा है।
  • सूर्य का एक चक्कर लगाने में वरुण ग्रह पृथ्वी के साल के अनुसार लगभग 164.79 साल का समय लगाती है।
  • वरुण ग्रह में काफी अधिक मात्रा में गैस पाया जाता है जिसमे मीथेन गैस और अमोनिया गैस सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • वरुण ग्रह का खोज भी दूरबीन से ही किया गया है। वरुण ग्रह की खोज 23 सितम्बर 1846 को जर्मन वैज्ञानिक जाॅन गले अरबर ले वेरियर के द्वारा किया गया था।
  • वरुण ग्रह में अब तक कुल 13 उपग्रहों का खोज किया जा चूका है जिसमे से त्रिटान और मैरिड प्रमुख उपग्रह है।

Names of Planet in Hindi and English

FAQ on Planet Names in English and Hindi (सौर मंडल के ग्रहों से जुड़े प्रश्न उत्तर)

सौर मंडल में 8 कितने ग्रह है।

बुध (Mercury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), अरुण (Uranus) और वरुण (Neptune)

सौर मंडल का सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह है।

सौर मंडल का सबसे छोटा बुध ग्रह है।

सूर्य से सबसे निकटतम बुध ग्रह है।

सूर्य से सबसे दूर का ग्रह वरुण ग्रह है।

सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र ग्रह है।

सौर मंडल का सबसे हल्का बुध ग्रह है।

नीला ग्रह पृथ्वी को कहा जाता है।

लाल ग्रह मंगल ग्रह को कहा जाता है।

यह भी जाने: झारखंड में कितना जिला है
यह भी जाने: Jharkhand Character Certificate Online Apply 2022

Leave a Reply