JSSC Constable Vacancy 2022 | झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती

JSSC constable vacancy 2022 | jharkhand police vacancy 2022 | जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2022 | JSSC constable recruitment 2022 | JSSC constable bharti 2022 | झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती | Jharkhand excise constable vacancy | JSSC police vacancy 2022 | JSSC sipahi bharti 2022 | झारखंड पुलिस भर्ती

JSSC constable vacancy 2022: Jharkhand police vacancy 2022 का इंतेजार कर रहे छात्र/ छात्राओ के लिए गुड न्यूज़ है JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने Jharkhand Excise Constable Competitive Examination -2022 यानी झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा -2022 का official JSSC JECCE-2022 notification जारी कर दिया है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार JSSC constable recruitment 2022 के लिए JSSC constable online form भर सकते है और JSSC constable bharti 2022 के परीक्षा में सामिल होकर जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2022 के द्वारा झारखंड पुलिस सरकारी नौकरी प्राप्त कर कर सकते है। 

झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2022 (Jharkhand Excise Constable Vacancy 2022)

विभाग (Department):- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission)

पद का नाम (Post Name):- उत्पाद सिपाही (Excise Constable)

रिक्ति की जानकारी (Vacancy Details):-  

वर्ग (Category)पदों की संख्या (No of posts)
अनारक्षित (UR)237
अनुसूचित जनजाति (ST)148
अनुसूचित जाति (SC)57
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I)50
पिछड़ा वर्ग (BC-II)32
आ.क.व. (EWS)59
कुल पदों की संख्या583

महिलाओ के लिए आरक्षित पद

वर्ग (Category)पदों की संख्या (No of posts)
अनारक्षित (UR)12
अनुसूचित जनजाति (ST)07
अनुसूचित जाति (SC)03
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I)03
पिछड़ा वर्ग (BC-II)02
आ.क.व. (EWS)03
कुल पदों की संख्या30

खेलकूद कोटा (Sports quota) के लिए आरक्षित पद:- कुल पद- 12

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):- मेट्रिक / 10वी पास

आयु सीमा (Age Limits):- 

न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit)- 

  • सभी जाती के उमीदवार के लिए- 18 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit)- 

  • UR & EWS पुरुष उमीदवार के लिए- 25 वर्ष
  • BC-I & BC-II पुरुष उमीदवार के लिए- 27 वर्ष
  • UR / EWS / BC-I / BC-II महिला उमीदवार के लिए- 28 वर्ष
  • SC / ST पुरुष और महिला उमीदवार के लिए- 30 वर्ष 

01-08-2022 के अनुसार आयु सीमा की गणना की जाएगी। 

शारीरिक माप (Body measurement):-

वर्ग (Category)ऊंचाई (Height)सीना (Chest)
अनारक्षित एवं आ.क.व.(UR & EWS)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
अनुसूचित जनजाति (ST)न्यूनतम 155न्यूनतम 79
अनुसूचित जाति (SC)न्यूनतम 155न्यूनतम 79
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
पिछड़ा वर्ग (BC-II)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
महिला (सभी वर्ग के)न्यूनतम 148माप नहीं किया जाएगा

आवेदन शुल्क (Application Fees):- 

  • अन्य सभी candidates के लिए- 100/-
  • SC / ST candidates के लिए- 50/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):- 

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 25-02-2022 
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26-03-2022
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29-03-2022
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 01-04-2022
  • ऑनलाइन आवेदन में हुए गलती को सुधरने की तिथि: 02-04-2022 से 04-04-2022

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):-

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents):-

  • मेट्रिक / 10वी अंकपत्र 
  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र (यदि झारखण्ड के आवासीय है तो)
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि जाती में आवेदन करना है तो)
  • फोटो 
  • हस्ताक्षर

नोट: झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले एक बार Official Notification को जरुर देख ले।

जेएसएससी जेई भर्ती 2022

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical efficiency test)
  • लिखित परीक्षा (Written exam)
  • चिकित्सीय जाँच (Medical examination)

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical efficiency test)

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण में सबसे पहले उम्मीदवार का शारीरिक माप लिया जाएगा फिर जिनका शारीरिक माप सही पाया जाएगा उन्हें आगे दौड़ के लिए भेजा जाएगा।

दौड़:-

  • पुरुष उम्मीदवार के लिए- 10 किमी 60 मिनट में 
  • महिला उम्मीदवार के लिए- 5 किमी 40 मिनट में 

दौड़ में पास उम्मीदवार को फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा (Written exam)

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा तीन पेपर में लिया जाएगा। प्रत्येक पेपर की समय अवधी दो घंटे की होगी और सभी पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ (Multiple Choice Question) पूछे जाएंगे जिसमे सभी प्रश्नों के उत्तर लिए 4 विकल्प दिया रहेगा जिसमे से सही विकल्प का चयन करना होगा। इन तीनो पेपर में प्रत्येक प्रश्न तीन अंको का होगा यानी एक प्रश्नका सही उत्तर देने पर 3 अंक दिया जाएगा वही गलत उत्तर देने पर 1 अंक negative marking के रूप में काट लिया जाएगा।

पेपर-1:- भाषा ज्ञान

  • हिंदी भाषा ज्ञान- 80 प्रश्न
  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 40 प्रश्न
  • कुल- 120 प्रश्न
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-1 भाषा ज्ञान में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 80 प्रश्न हिंदी भाषा ज्ञान से पूछे जाएंगे वही 40 प्रश्न अंग्रेजी भाषा ज्ञान से पूछे जाएंगे इसमें कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर-1 एक qualifying exam है जिसमे qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से 108 अंक प्राप्त करने होंगे।

पेपर-2:- क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान

  • कुल- 100 प्रश्न
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-2 क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। पेपर-2 भी एक qualifying exam है जिसमे qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 300 अंको में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।

पेपर-2 उर्दू/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडुक (उराँव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया में से किसी एक भाषा में दे सकते है।

पेपर-3

  • सामान्य अध्ययन- 40 प्रश्न
  • झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान- 50 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान- 20 प्रश्न
  • सामान्य गणित- 10 प्रश्न
  • कुल- 120 प्रश्न 
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-3 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। इस पेपर में सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान से 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न और सामान्य गणित से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-3 में भी qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से 108 अंक प्राप्त करने होंगे।

तीनो पेपर को qualify करने वाले उम्मीदवार के पेपर-2 और पेपर-3 के अंको को मिला कर final merit list तैयार किया जाएगा और उन उम्मीदवारो को चिकित्सीय जाँच के लिए बुलाया जाएगा।

चिकित्सीय जाँच (Medical examination)

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के चिकित्सीय जाँच में उम्मीदवार के शारीरिक बनावट में मुड़ा घुटना, घनु पैर, समतल पैर, स्पीत शिरा, उंगलियों का उचित ढंग से नहीं घुमना, दृष्टीदोष, कलर ब्लाइंडनेस, रतोंधी, Hearing, Stammering, Varicocele/ Hydrocele/ Piles,  Any Communicable Physical/ Mental Disease आदि की जाँच किया जाएगा।

इस चिकित्सीय जाँच में सफल उम्मीदवारो को झारखंड उत्पाद सिपाही के लिए चयन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply