20 पालतू जानवरों के नाम | 20 Domestic Animals Name in Hindi and English

20 domestic animals name in hindi and english | 20 पालतू जानवरों के नाम | domestic animal means in hindi | paltu janwar ke naam | name of domestic animals in hindi | paltu janwar in hindi | पालतू जानवर के नाम | पालतू पशुओं के नाम

हमारे आज पास प्रकृति में काफी सारे प्रकार के जानवर पाए जाते है कुछ को घर में हम पालते है कुछ को हम घर में पालते तो नहीं है पर वह हमारे साथ हमारे आसपास रहते है वही कुछ जानवर जंगलो में पाए जाते है। वैसे जानवर जो जंगलो में रहते है वह जंगली जानवर यानी Wild animal होता है वही जो जानवर हमारे घरो के आसपास रहते है या जिन्हें हम पालते है वह पालतू जानवर यानी Domestic animal होता है। 

20 Domestic Animals Name in Hindi and English के इस आर्टिकल में आज हम 20 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानने वाले है साथ ही इन सभी जानवरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले है। 

20 Domestic Animals Name in Hindi and English (20 पालतू जानवरों के ना)
20 Domestic Animals Name in Hindi and English

Table of Contents (विषयसूची)

20 Domestic Animals Name in Hindi and English (20 पालतू जानवरों के नाम)

SL NoDomestic Animals Name in HindiDomestic Animals Name in EnglishDomestic Animals Picture
1गाय (Gay)Cow (काऊ)Cow
2बैल (Bail)Ox (ऑक्स)Ox
3कुत्ता (Kutta)Dog (डॉग) Dog
4बिल्ली (Billi)Cat (कैट)Cat
5भैंस (Bhais)Buffalo (बफैलो)Buffalo
6साँड़ (Sand)Bull (बुल)Bull
7घोड़ा (Ghoda)Horse (हॉर्स)Horse
8गधा (Gadha)Donkey (डंकी)Donkey
9बकरी (Bakari)Goat (गोअट)Goat
10भेड़ (Bhed)Sheep (शीप)Sheep
11ऊंट (Unt)Camel (कैमल)Camel
12सुअर (Suar)Pig (पिग)Pig
13खरगोश (Khargosh)Rabbit (रैबिट)Rabbit
14याक (Yak)Yak (याक)Yak
15खच्चर (Khachhar)Mule (मूल)Mule
16चूहा (Chuha)Mouse (माउस), Rat (रैट)Mouse
17गिलहरी (Gilhari)Squirrel (स्कुइर्रेल)Squirrel
18बंदर (Bandar)Monkey (मंकी)Monkey
19लामा (Lama)Lama (लामा)Lama
20पांडा (Panda)Panda (पांडा)Panda
यह भी पढ़े: Wild Animals Name in Hindi and English with Picture

गाय के बारे में जानकारी (Information About Cow in Hindi)

गाय एक पालतू जानवर है। गाय को हम अंग्रेजी में Cow कहते है वही गाय का वैज्ञानिक नाम बोस टौरस (Bos Taurus) होता है। गाय एक बहुत ही प्यारा और शांत स्वभाव के जानवर होते है। हिन्दू धर्म में गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है और इनकी पूजा भी किया जाता है साथ ही गाय को एक शुभ जानवर माना जाता है और गाय पलना एक पुन्य का काम माना जाता है। गाय एक दुधारू पशु है जिसे हम दूध के लिए पाला करते है। गाय का दूध बहुत ही स्वादिष्ट और पोस्टिक गुणों से भरपूर होता है। गाय एक पूर्ण शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, चोकर, खली आदि खाते है। 

बैल के बारे में जानकारी (Information About Ox in Hindi)

बैल को अंग्रेजी में Ox कहा जाता है जबकि बैल का वैज्ञानिक नाम प्रिमिजिनियस टारस (Primigenius Taurus) है। बैल एक पालतू जानवर होता है जो बहुत ही ताकतवर और शक्तिशाली जानवर होता है जिस कारण से हम बैलो को खेतो में हल जोतने के लिए अपने घरो में पाला करते है। बैल का उपयोग बैलगाड़ी को खीचने में भी किया जाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दू धर्म में गाय की तरह ही बैलो को भी एक शुभ जानवर माना जाता है और इनकी पूजा किया जाता है। बैल एक शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, खली, चोकर आदि खाते है।

यह भी पढ़े: Animals Names in Hindi and English with Picture

कुत्ता के बारे में जानकारी (Information About Dog in Hindi)

कुत्ता का अंग्रेजी नाम Dog है तथा कुत्ता का का वैज्ञानिक नाम केनिस लुपस फैमिलियरीस (Canis Lupus Familiaris) है। कुत्ता एक पालतू जानवर है। कुत्ता एक बहुत ही वफादार जानवर होता है। कुत्ता को लोग अपने शौक से और घरो की रखवाली के लिए पालते है। साथ ही यह हमारे घरो के आसपास भी काफी संख्या में पाए जाते है। कुत्ता एक सर्वाहारी जानवर होता है यानि एक ऐसा जानवर जो वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार की भोजन करता है। कुत्ता मांस, मछली, दूध, ब्रेड, रोटी, चावल आदि खाते है। कुत्ता एक बहुत ही समझदार और तेज जानवर होता है। जिसकी देखने और सूंघने की क्षमता अन्य जानवरों के मुकाबले काफी तेज होती है। 

बिल्ली के बारे में जानकारी (Information About Cat in Hindi)

बिल्ली को अंग्रेजी में Cat कहा जाता है। तथा बिल्ली का वैज्ञानिक नाम फेलिस डोमेस्टिका (Felis Domestica) है। बिल्ली एक पालतू जानवर है जिसे लोग अपने शौक से और घरो में पालते है। हमारे घरो के आसपास ऐसे भी काफी बिल्ली दिखाई देते है जिसे कोई पालते तो नहीं है पर वह हमारे घरो के आसपास रहते है। बिल्ली एक बहुत ही फुर्तीला और शातिर जानवर होता है। बिल्ली एक एक सर्वाहारी जानवर होता है जो मांस, मछली, दूध, ब्रेड, रोटी, चावल आदि खाते है। बिल्ली सबसे पसंदीदा भोजन चूहा होता है। देश के कई जगहों पे ऐसी मान्यता है की बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है। 

भैंस के बारे में जानकारी (Information About Buffalo in Hindi)

भैंस को अंग्रेजी में Buffalo कहा जाता है वही भैंस का वैज्ञानिक नाम बुबालस बुबालिस (Bubalus Bubalis) होता है। भैंस एक पालतू जानवर होता है। भारत में भैंस ग्रामीण क्षेत्रो में ज्यादा पाला जाता है। भैंस एक दुधारू पशु है जिसे हम दूध के लिए अपने घरो में पालते है। भैंस का दूध काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ग्रामीण क्षेत्रो में भैंस बहुत ही उपयोगी पशु होता है इसका मादा भैंस से तो दूध प्राप्त होता है जबकि नर भैंस का उपयोग खेती के लिए किया जाता है। भैंस के उपयोगिता के कारण वैज्ञानिकों ने भैंस को ब्लेक डायमंड भी कहा है।

यह भी पढ़े: Animals Name in Sanskrit (संस्कृत में जानवरों के नाम)

साँड़ के बारे में जानकारी (Information About Bull in Hindi)

साँड़ को अंग्रेजी में Bull कहा जाता है तथा साँड़ का वैज्ञानिक नाम प्रिमिजिनियस टारस (Primigenius Taurus) है। गाय का नर साँड़ होता है। साँड़ एक बहुत ही ताकतवर, शक्तिशाली और गुस्सैल जानवर होता है। हिन्दू धर्म में साँड़ भगवन शिव जी के वाहक नंदी जी है जिस कारण से हिन्दू धर्म में साँड़ को एक पूज्य पशु माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। आपको बता दे की साँड़ का ही नस बन्दी करके बैल बनाया जाता है। भारत के साथ साथ विश्व के अन्य कई देशो में साँड़ का उपयोग प्रतियोगिता दौड़ और लड़ाई में किया जाता है।

घोड़ा के बारे में जानकारी (Information About Horse in Hindi)

घोड़ा को अंग्रेजी में Horse कहा जाता है वही घोड़ा का वैज्ञानिक नाम इक्वस कैबेलस (Equus caballus) होता है। घोड़ा एक बहुत ही शक्तिशाली और तेज जानवर है। घोड़ा का पालन मनुष्यों द्वारा प्राचीन काल से किया जा रहा है। घोड़ा बहुत ही तेज और लगातार दौड़ने के लिए काफी प्रशिद्ध है। घोड़ा के बहुत ही तेज और लगातार दौड़ने के गुण के कारण ही राजा महाराजा द्वारा घोड़ा का उपयोग घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए किया जाता था। घोड़ा का उपयोग युद्ध में भी किया जाता था। आज कल लोग बड़े शौक से घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए घोड़ा पाला करते है।

गधा के बारे में जानकारी (Information About Donkey in Hindi)

गधा को अंग्रेजी में Donkey कहा जाता है वही गधा का वैज्ञानिक नाम इक्विस असिनस (Equus Asinus) है। गधा एक पालतू जानवर है गधा एक बहुत ही शांत और सीधा साधा जानवर है जिसे आमतोर पे एक मुर्ख जानवर माना जाता है और यही कारण है की जब हम कोई बेवकूफों वाला हरकत करते है तब हमारे शिक्षक या घर वाले हमे गधा कहकर संबोधित करते है। आज कल गधा का पालन बहुत ही कम हो गया है। गधा का उपयोग सामान ढ़ोने के लिए किया जाता है वही मादा गधा को पालन दूध के लिए भी किया जाता है।

बकरी के बारे में जानकारी (Information About Goat in Hindi)

बकरी को अंग्रेजी में Goat कहा जाता है वही बकरी का वैज्ञानिक नाम कैप्रा एगेग्रस हिरकस (Capra Aegagrus Hircus) होता है। भारत के ग्रामीण इलाके में बकरी को छोटी गाय कहा जाता है और बकरी का पालन दूध के लिए किया जाता है। बकरी के नर को बकरा कहा जाता है। भारत में बकरा का मांस सबसे अधिक मात्रा में खाया जाता है जिस कारण से मार्केट में बकरा का डिमांड काफी ज्यादा होता है जिस कारण से लोग पैसा कमाने के लिए बकरा का पालन करते है। हिन्दू धर्म में देवी देवता को खुश करने के लिए बकरा की बलि चढाई जाती है।

भेड़ के बारे में जानकारी (Information About Sheep in Hindi)

भेड़ को अंग्रेजी में Sheep कहा जाता है वही भेड़ का वैज्ञानिक नाम ओवीज अराइज (Ovij Araij) होता है। भेड़ एक पालतू जानवर है जिसे मांस, दूध, ऊन आदि के लिए किया जाता है। ठंडी इलाके में पाए जाने वाले भेड़ के शारीर में काफी सारे बाल होते है जो की ऊन होते है भेड़ के इस ऊन का उपयोग विभिनन प्रकार के ऊनी वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है। भारत के पूर्वी क्षेत्रो में जहा ठंड अधिक होते है वहा अधिक मात्रा में भेड़ो का पालन किया जाता है। भेड़ का मल को किसानो के द्वारा खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

ऊंट के बारे में जानकारी (Information About Camel in Hindi)

ऊंट को अंग्रेजी में Camel कहा जाता है। ऊंट का वैज्ञानिक नाम केमेलस ड्रोमेडेरियस (Camelus Dromedarius) होता है। ऊंट एक पालतू जानवर है जो रेगिस्तानी क्षेत्रो में पाया जाता है। भारत में ऊंट राजस्थान में पाया जाता है। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। अन्य जानवरों के मुकाबले ऊंट रेगिस्तान में काफी आसानी से चल सकते है जिस कारण से रेगिस्तान इलाके के लोग ऊंट का इस्तेमाल एक जगह से दुसरे जगह जाने आने के लिए किया करते है। ऊंट एक शाकाहारी जानवर है जो घास, पत्ता, भूसा आदि खाते है। ऊंट के पेट में एक थेली होती है जिसमे यह पानी को इकटठा करके रखता है और बीना पानी पिए रेगिस्तान की तपती धुप में लगभग 21 दिनों तक रह सकता हैं।

सुअर के बारे में जानकारी (Information About Pig in Hindi)

सुअर को अंग्रेजी में Pig कहते है वही सुअर का वैज्ञानिक नाम सुस डोमेस्टिकस (Sus Domesticus) होता है। सुअर एक पालतू जानवर है जिसे ग्रामीण इलाके के आदिवासी समुदाय के लोग पालना पसंद करते है। सुअर एक गंदा जानवर है जो गंदगी या कीचड़ में रहना पसंद करते है। सुअर की चमड़ी काफी मोटी होती है जिस कारण से इसका शिकार करना काफी मुस्किल होता है। सुअर का पालन लोग मांस के लिए करते है विदेशो में सुअर के मांस का काफी ज्यादा डिमांड है। जिस कारण से विदेशो में फार्म में सुअर पाला जाता है जैसे हमारे यहाँ फार्म में मुर्गी पाला जाता है। 

खरगोश के बारे में जानकारी (Information About Rabbit in Hindi)

खरगोश को अंग्रेजी में Rabbit कहा जाता है वही खरगोश का वैज्ञानिक नाम ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस (Oryctolagus Cuniculus) होता है। खरगोश एक बहुत ही प्यारा बड़े बड़े कानो, गोल गोल आँखों वाला छोटा आकार का जानवर होता है जिसे लोग अपने शौक से अपने घरो में पाला करते है। खरगोश एक बहुत ही फुर्तीला जानवर है जो फुदक फुदक के चलते है इसे फुदक फुदक कर चलते देखना काफी अच्छा लगता है। घर में बच्चो को खरगोश काफी पसंद आते है बच्चे खरगोश के साथ खेलते रहते है। पालतू खरगोश शाक, सब्जी, फल आदि खाते है। खरगोश का सबसे पसंदीदा खाना गाजर होता है।

याक के बारे में जानकारी (Information About Yak in Hindi)

याक को अंग्रेजी में भी Yak ही कहा जाता है वही याक का वैज्ञानिक नाम बोस ग्रन्नियन्स (Bos grunniens) होता है। याक ठंडी इलाको में पाए जाने वाला बड़ी बड़ी बालो वाला गाय की तरह ही एक जानवर होता है। याक भारत के उत्तरी क्षेत्रों लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, तिब्बत के ठण्डे इलाको, नेपाल में काफी संख्या में पाए जाते है। याक को ‘चँवरी’ या ‘चमरी’ या ‘सुरागाय’ भी कहा जाता हैं। याक एक सीधे और डरपोक जानवर होता हैं लेकिन खतरा होने पे ये हमला भी कर देता है। याक का पालन लोग दूध और सामान ढ़ोने के लिए किया करते है।

खच्चर के बारे में जानकारी (Information About Mule in Hindi)

खच्चर का अंग्रेजी में नाम Mule होता है वही खच्चर का वैज्ञानिक नाम ऐकव्स एशिनस x ऐकव्स कैलेबस (Equus asinus × Equus caballus) होता है। एक खच्चर का जन्म एक गधे और घोड़ी के मिलन के परिणामस्वरूप होता है जिस कारण से खच्चर दिखने में घोड़ा या गधा जैसा ही होता है। खच्चर गधा जैसा ही शांत और सीधा साधा जानवर होता है। आमतोर पे लोग खच्चर का पालन सामान ढ़ोने के लिए किया करते है। खच्चर  एक शाकाहारी जानवर है जो घास, भूसा, खली, चोकर आदि खाते है। आज कल खच्चर का पालन काफी कम हो गया है जिस कारण इसकी संख्या भी धीरे धीरे कम हो रही है।

चूहा के बारे में जानकारी (Information About Rat in Hindi)

चूहा को अंग्रेजी में Rat और Mouse के नाम से जाना जाता है। जबकि चूहा का वैज्ञानिक नाम रैटस (Rattus) होता है। चूहा एक छोटा आकार का जानवर होता है जो बहुत ही तेज, फुर्तीला और शैतान होता है। चूहा हमारे घरो में पाया जाता है जो अनाज के बोरियो के आसपास रहते है। चूहा बहुत ही शरारती जानवर होता है इसका दंत बहुत मजबूत होते है जो घरो के सामान को अपने दांतों से काट दिया करते है। चूहा अक्सर हमारे अनाज के बोरियो, कपड़ा, सूटकेश आदि को काट के काफी नुकसान पंहुचा देते है। चूहा का सबस बड़ा दुसमन बिल्ली होती है। बिल्ली देखते ही यह भाग खड़े होते है।

गिलहरी के बारे में जानकारी (Information About Squirrel in Hindi)

गिलहरी को अंग्रेजी में Squirrel कहा जाता है। वही गिलहरी का वैज्ञानिक नाम स्कियुरिडे (Sciuridae) होता है। गिलहरी एक छोटा सा काफी फुर्तीला जानवर होता है जो हमारे घरो के आसपास बड़े बड़े पेड़ो पे, बगीचों में पाया जाता है। गिलहरी का शारीर भूरा रंग के बालो वाला होता है जिसमे सिर से पूंछ की ओर काली धरिया होती है। ऐसा माना जाता है भगवन श्री राम जी के द्वारा गिलहरी के शारीर पे उंगलियाँ फेरने से गिलहरी के शारीर में यह काली धरिया आई है। गिलहरी बादाम, मूंगफली, छोटे छोटे पेड़-पोधो के जड़, फल, फूल आदि खाया करते है।

बंदर के बारे में जानकारी (Information About Monkey in Hindi)

बंदर को अंग्रेजी में Monkey कहा जाता है वही बंदर का वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस (Macaca Fascicularis) होता है। बंदर एक बहुत ही तेज, समझदार, फुर्तीला और शरारती जानवर होता है। बंदर बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है जिसे कुछ भी बोलने से वह उसे समझ सकता है जिस कारण से बंदर को खेल दिखाने, नाच दिखाने, करतब दिखने, सर्कस आदि के लिए पाला जाता है। हिन्दू धर्म में बंदर को भगवन हनुमान जी का वंसज माना जाता है और कई जगहों पे इनकी पूजा भी की जाती है। मंदिरों के आसपास बंदर झुंड बना के रहना पसंद करते है।

लामा के बारे में जानकारी (Information About Lama in Hindi)

लामा को अंग्रजी में भी Lama ही कहा जाता है। तथा लामा का वैज्ञानिक नाम लामा ग्लामा (Lama glama) होता है। लामा मूल रूप से दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाला एक पालतू पशु है जिसका उपयोग लोग बोझा ढोने, ऊन और मांस की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया करते है। लामा से प्राप्त ऊन काफी मुलायम होते है जो काफी महंगे भी होते है। लामा एक सामाजिक पशु है जो दूसरे अन्य लामाओं के साथ झुंड में रहना पसन्द करते हैं। लामा एक शाकाहारी जानवर है जो पेड़-पोधो के फल, फूल, पत्ते, घास, भूस आदि खाया करते है।

पांडा के बारे में जानकारी (Information About Panda in Hindi)

पांडा का अंग्रेजी नाम भी Panda ही होता है। तथा पांडा का वैज्ञानिक नाम ऐलुरोपोडा मेलानोलयूचा  (Ailuropoda Melanoleuca) होता है। पांडा एक भालू प्रजाति का जानवर है जिस कारण इसे पांडा भालू भी कहा जाता है। पांडा चीन में अधिक मात्रा में पाया जाता है। पांडा एक शाकाहारी जानवर है जो बांस के अंकुर, पत्तियां आदि खा कर अपना पेट भरते है। पांडा एक सुस्त और आलसी जानवर होता है जो अपना ज्यादातर समय खाना खाने और सोने में ही बीता देता है। सामान्यत: पांडा सफ़ेद और काला रंगों की होती है जो देखने में काफी प्यारा और सुंदर लगता है।

FAQ on 20 Domestic Animals Name in Hindi and English

पालतू जानवर किसे कहते है?

जो जानवर हमारे घरो के आसपास रहते है या जिन्हें हम पालते है उसे पालतू जानवर यानी Domestic animal कहते है।

पालतू जानवरों के नाम क्या है?

गाय – Cow
बैल – Ox
कुत्ता – Dog
बिल्ली – Cat
घोड़ा – Horse

Conclusion on 20 Domestic Animals Name in Hindi and English

20 domestic animals name in hindi and english के इस आर्टिकल में आज हमने 20 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाना साथ ही इन सभी जानवरों के बारे में विस्तार में जानकारियाँ प्राप्त किए। उम्मीद है 20 domestic animal means in hindi का यह हमारा आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा। आप इस आर्टिकल के बारे में अपना राय या सुझाव हमे कमेंट में जरुर दे साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

धन्यवाद।

Leave a Reply